संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे में कमल के फूल, मंदिर की घंटी, बरगद के पेड़ और कलश के मिले निशान!
सर्वे में शाही जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के दो खंभों के शीर्ष पर कमल के फूल की आकृति मिली है।
इसके ऊपर नक्काशीदार कलश भी पाया गया।
मस्जिद की मुख्य इमारत के बाहरी हिस्से में दो आले पाए गए, जिन पर मंदिर की घंटी के निशान थे।
यह भी दावा किया गया कि मस्जिद के मुख्य गुंबद के अंदर मंदिर के घंटे की जंजीर पाई गई है।