नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल शाम भगदड़ में 15 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया है कि प्रयागराज जाने के लिए रेलगाडियों में सवार होने के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों की भारी भीड़ के कारण यह भगदड़ हुई।
महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजवर्धन सिंह परमार ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घटित घटना से मन दुखी है। इस हादसे में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल शीघ्र स्वस्थ हों। यात्रियों से आग्रह है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और धैर्य से काम लें। रेल मंत्री जी के निर्देश पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर स्टेशन से यात्री दबाव को कम किया जा रहा है।